43 की उम्र में भी सभी पर भारी पड़ रहे महेंद्र सिंह धोनी, स्टम्पिंग से लेकर छक्कों की बारिश करके मचा रहे तहलका

MS Dhoni News: सभी के दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में भी सुर्खियों में छाए हुए है। धोनी इस समय 43 साल के हो चुके है, लेकिन अपने कारनामों की वजह से खूब चर्चा में है।

43 की उम्र में भी सभी पर भारी पड़ रहे महेंद्र सिंह धोनी, स्टम्पिंग से लेकर छक्कों की बारिश करके मचा रहे तहलका
43 की उम्र में भी सभी पर भारी पड़ रहे महेंद्र सिंह धोनी, स्टम्पिंग से लेकर छक्कों की बारिश करके मचा रहे तहलका

43 की उम्र में भी सभी पर भारी पड़ रहे महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) को चैंपियन बनाने वाले और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल 2025 में सभी पर भारी पड़ रहे है। धोनी को उनकी लोकप्रियता और चीते जैसी फुर्ती के कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको रिटेन किया था। धोनी 43 साल के हो चुके है, लेकिन अपने से आधी उम्र के खिलाड़ियों पर भी भारी पड़ रहें है। धोनी(Dhoni) चीते जैसी फुर्ती से स्टम्पिंग करके और छक्कों की बारिश करके तहलका मचा रहे है।

स्टम्पिंग से लेकर छक्कों की बारिश करके मचा रहे तहलका

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने अभी तक आईपीएल 2025 में दो मैच खेले है, जिनमें से 1 मैच में जीत मिली है और एक मैच में हार मिली है। चेन्नई ने अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता था, लेकिन वह आरसीबी के खिलाफ मैच हार गई। इन दोनों मैचों में धोनी की स्टम्पिंग और उनकी बल्लेबाजी सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं है।

पहले मैच में धोनी ने सूर्यकुमार यादव को सिर्फ 0.12 सेकंड में स्टंप करके तहलका मचाया था, जबकी आरसीबी के बल्लेबाज फिल साल्ट को उससे भी कम समय 0.10 सेकंड में चीते की रफ्तार से स्टंप कर दिया। इसके अलावा धोनी(MS Dhoni) ने बल्ले से भी कहर बरपाया है और आरसीबी के खिलाफ 16 गेंदों पर 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन की तूफानी पारी खेली है।

ये भी पढ़े-

CSK vs RCB: आरसीबी से हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का छलका दर्द, इन 3 खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

मुंबई इंडियंस में होने जा रही इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, केकेआर के 11 खिलाड़ियों पर अकेला पड़ेगा भारी

मेरा नाम जीत खरब है और में पिछले तीन साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। इस दौरान मैंने कई बड़ी वेबसाइट के लिए काम किया है, मगर अब अपनी वेबसाइट से क्रिकेट का अनुभव आपके साथ साझा करना चाहता हूँ। अगर आपको मुझसे कोई सवाल पूछना है तो आप मुझे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है।

Leave a Comment