KKR vs LSG Highlights in Hindi: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहें आईपीएल 2025 के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने जमकर कहर बरपाया है। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के सभी गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए है।

KKR vs LSG Highlights:
दरअसल आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला केकेआर बनाम एलएसजी के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोपहर के 3:30 बजे शुरू हुआ है, जिसमें कोलकाता ने टॉस जितकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 238 रन का विशाल स्कोर बनाया है, जिसको हासिल करने में केकेआर के पसीने छूट गए है।
लखनऊ की सलामी जोड़ी ने मचाया तहलका
इस मुकाबले की शुरुआत होते ही लखनऊ के सलामी बल्लेबाज केकेआर के गेंदबाजों पर हावी होने शुरू हो गए थे। एलएसजी की तरफ से पारी की शुरुआत दोनों विदेशी खिलाड़ियों मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम ने की थी। मार्कराम ने सबसे पहले लखनऊ को तेजी से शुरुआत दिलाई और उसके बाद मार्श भी लय में लौट आए। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर केकेआर के गेंदबाजों की खूब पिटाई की और पहले विकेट के लिए 99 रन की पार्टनरशिप कर डाली।
एडेन मार्कराम 28 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए, जबकी मिचेल मार्श ने 48 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली। मार्श ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के भी जड़े। वहीं आईपीएल 2025 में सबसे धांसू प्रदर्शन करने वाले निकोलस पूरन इस मुकाबले में भी केकेआर के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और 36 गेंदों पर 7 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद लौटे।
अपने होम ग्राउंड पर ही विकेट को तरसी कोलकाता नाईट राइडर्स
इस मैच में केकेआर(KKR) के सभी गेंदबाज विकेट को तरसते आए और काफी महंगे साबित हुए। केकेआर की तरफ से हर्षित राणा को 2 विकेट मिले, मगर 4 ओवर में 51 रन देकर सबसे महंगे बने। वहीं स्पेंसर जॉनसन भी 3 ओवर में 46 रन देकर बिना विकेट लिए वापिस लौटे।
यह भी देखें- डेब्यू मैच में ही झटके 4 विकेट, मुंबई इंडियंस के इस युवा गेंदबाज ने काटा गदर